Who is Uganda Army Chief Wife: युगांडा के आर्मी चीफ मुहूजी काइनेरुगाबा ने हाल ही में तुर्की से 1 अरब डॉलर की मांग की। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने तुर्की की सबसे खूबसूरत महिला को पत्नी बनाकर देने को कहा। उनकी इस मांग ने कूटनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने यह भी धमकी दी है कि अगर एक महीने के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वह तुर्की से राजनयिक संबंध तोड़ देंगे। उनकी इस अजीब मांग के बीच, युगांडा के आर्मी चीफ का अपनी पत्नी शार्लेट नानकुंडा काइनेरुगाबा के बारे में किया गया एक पुराना पोस्ट फिर से सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ की है।
तुर्की की सबसे खूबसूरत लड़की को पत्नी बनाकर दो...महिलाओं की खुले आम मांग करने वाले यूगांडा आर्मी चीफ हैं शादीशुदा, कौन हैं पत्नी?
युगांडा के आर्मी चीफ की पत्नी पर पोस्ट
2022 की एक पोस्ट में, मुहूजी काइनेरुगाबा ने अपनी पत्नी, शार्लेट नानकुंडा काइनेरुगाबा की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'मेरी पत्नी, शार्लेट नानकुंडा काइनेरुगाबा, धरती पर सबसे खूबसूरत महिला हैं!'
इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि यह ऐसे अहम समय पर वायरल हुई जब मुहूजी काइनेरुगाबा ने तुर्की से $1 अरब और देश की सबसे खूबसूरत महिला को उनकी पत्नी के तौर पर देने की मांग की है।
26 मार्च को भी उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था, 'जब भी मैं जिंदगी में उदास होता हूं, तो मुझे बस शार्लेट को याद करना होता है और फिर मैं खुश हो जाता हूं।'
कौन हैं मुहूजी काइनेरुगाबा?
युगांडा के सेना प्रमुख, जनरल मुहूजी काइनेरुगाबा देश के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे हैं। युगांडा के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज काइनेरुगाबा ने तुर्की पर आरोप लगाया कि वह सोमालिया में इंफ्रास्ट्रक्चर डील्स से, साथ ही देश की राजधानी मोगादिशु में बंदरगाह और हवाई अड्डे के ऑपरेशन्स से मुनाफा कमा रहा है; जबकि युगांडा को अफ्रीकी यूनियन मिशन्स के जरिए लगभग दो दशकों तक अल-कायदा से जुड़े इस्लामी आतंकी संगठन अल-शबाब के आतंकवादियों से लड़ने का भारी सुरक्षा बोझ उठाना पड़ा।
उन्होंने तुर्की से 'सुरक्षा लाभांश' (security dividend) के तौर पर 1 अरब डॉलर की मांग की, और साथ ही इसके ऊपर शादी की गुजारिश भी जोड़ दी। X पर काइनेरुगाबा की एक पोस्ट में लिखा था, 'तुर्की से मिलने वाले 1 अरब डॉलर के अलावा, मुझे उस देश की सबसे खूबसूरत महिला अपनी पत्नी के तौर पर चाहिए!'
काइनेरुगाबा ने तुर्की को धमकी दी
काइनेरुगाबा ने चेतावनी दी कि अगर बात नहीं मानी गई, तो कंपाला तुर्की एयरलाइंस को अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से रोक देगा और अंकारा के साथ सभी राजनयिक संबंध खत्म कर देगा। उन्होंने X पर लिखा, 'तुर्की के लिए यह बहुत सीधा-सादा मामला है... या तो वे हमें पैसे दें, या मैं यहां उनका दूतावास बंद कर दूंगा। वे भी जवाब में तुर्की में हमारा दूतावास बंद कर सकते हैं। कोई दिक्कत नहीं।'
उन्होंने चेतावनी दी, 'अगर तुर्की हमारी समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो हम 30 दिनों के भीतर अपने राजनयिक संबंध तोड़ देंगे।' उन्होंने सभी युगांडावासियों को यह सलाह भी दी कि तुर्की की यात्रा करने से बचें। यह आपकी अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी है।
दरअसल,काइनेरुगाबा की मांग है कि तुर्की उसे 1 अरब डॉलर दे, जो सोमालिया में इस्लामी आतंकवादियों से लड़ने में युगांडा के लंबे समय से चले आ रहे सैन्य योगदान के लिए है।
तुर्की को धमकी और इजरायल का सपोर्ट
कंपाला की पीठ में छुरा घोंपने के लिए अंकारा पर भड़कने के साथ-साथ, काइनेरुगाबा ने इस मौके का फायदा उठाते हुए इजरायल के प्रति अपने समर्थन की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, 'मैं पवित्र भूमि यानी हमारे ईश्वर, ईसा मसीह की धरती की रक्षा के लिए, अपनी कमान में 1,00,000 युगांडा के सैनिकों को इजरायल भेजने के लिए तैयार हूं।'
तुर्की पर नजरों से पहले इटली की पीएम का हाथ मांगा
अक्टूबर 2022 में, उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से शादी के बदले सार्वजनिक रूप से 100 अंकोले गायें देने की पेशकश की थी, जिन्हें उन्होंने धरती की सबसे खूबसूरत गायें बताया था। इस पेशकश के तुरंत बाद उन्होंने एक धमकी भी दी। काइनेरुगाबा ने कहा, 'अगर रोम के लोग हमारी गायें ठुकरा देते हैं, तो इसका मतलब है कि हमें रोम पर कब्जा करना होगा। ऐसा करने में हमें कुछ ही दिन लगेंगे।' इसके जवाब में, काइनेरुगाबा के पिता और युगांडा के राष्ट्रपति, योवेरी मुसेवेनी को अपने बेटे की टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी पड़ी।
पद से हटा दिया गया
सोशल मीडिया पर इन बयानों के चर्चा का विषय बनने के बाद, योवेरी मुसेवेनी ने अपने बेटे को पद से हटा दिया, जो उस समय सेना कमांडर थे। आज मुसेवेनी युगांडा देश के राष्ट्रपति हैं और मुहूजी काइनेरुगाबा उनके बेटे हैं, जो आज देश के सेना प्रमुख हैं। काइनेरुगाबा के तब ऐसे बयान ने युगांडा की विदेश नीति को नुकसान पहुंचाया था।
