कौन हैं श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके; चीन से नजदीकी, क्या भारत के लिए है खतरा?

India-Sri Lanka: क्या आप जानते हैं कि पड़ोसी मुल्क श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके कौन हैं? चीन के साथ उनकी नजदीकी, क्या भारत के लिए कोई खतरा साबित हो सकती है? सवाल ये भी है कि दिसानायके के राष्ट्रपति बनने से भारत-श्रीलंका के रिश्तों में कितना असर पड़ेगा। आपको रिपोर्ट में समझाते हैं।

Who is New President of Sri Lanka: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को नया राष्ट्रपति मिल गया है। अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। वह पहले वामपंथी नेता हैं, जो श्रीलंका के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे हैं। ऐसे में यहां यह जानना जरूरी हो जाता है कि अनुरा कुमारा दिसानायके कौन हैं और श्रीलंका की कमान उनके पास आने के बाद भारत-श्रीलंका के रिश्तों पर कितना प्रभाव पड़ेगा।

Who is New President of Sri Lanka

कौन हैं अनुरा कुमारा दिसानायके?

आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में हुआ था विद्रोह

दरअसल, श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण 2022 में विद्रोह हुआ था। इस विद्रोह के बाद यह पहला राष्ट्रपति चुनाव था। इस चुनाव में कुल 39 उम्मीदवार राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी ठोक रहे थे, जिनमें से पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा और अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच मुख्य मुकाबला था।

End of Feed