दुनिया

इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के 1100 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, 274 से ज्यादा की मौत

लेबनान में पेजर और वॉकी टॉकी में हुए ब्लास्ट के बाद अब हिज्बुल्लाह और इजराइल के बीच सीधी लड़ाई शुरू हो गई है। हिज्बुल्लाह इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदकर रॉकेट से हमला कर रहा है तो वहीं इजराइल लेबनान में घुसकर एयर स्ट्राइक कर रहा है।

Image

इजराइल ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बोला हमला

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला
  • हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला
  • दर्जनों लोगों की मौत

इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच जंग बढ़ती जा रही है। इजराइल ने सोमवार को लेबनान पर बड़ा हमला बोला है। इजराइली वायुसेना ने हिज्बुल्लाह के 1100 ठिकानों को अपना निशाना बनाया है। जिसमें 274 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। लेबनान में हमलों में 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी

इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के खिलाफ दबाव बढ़ाते हुए लेबनान में 1100 ठिकानों पर हमला किया है। वहीं, लेबनान ने दावा किया कि इन हमलों में 274 लोग मारे गए हैं। इजराइल की सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तस्वीर जारी करते हुए घोषणा की कि सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी, तेल अवीव स्थित सैन्य मुख्यालय से अतिरिक्त हमलों को मंजूरी दे रहे हैं।

सबसे घातक हवाई हमलों में से एक

हिजबुल्ला के खिलाफ पिछले एक साल से चल रही लड़ाई में यह सबसे घातक हवाई हमलों में से एक है। हलेवी और दूसरे इजराइली नेताओं ने आने वाले दिनों में हिजबुल्ला के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया है। इजराइल ने दावा किया कि हिजबुल्ला ने वहां हथियार जमा कर रखे हैं और उसने भयावह हमलों की चेतावनी दी है।

इजराइल पर भी पलटवार

जब इजराइल हमले कर रहा था, तब इजराइली अधिकारियों ने उत्तरी इजराइल में हवाई हमले के सायरन बजने की सूचना दी, जिसमें लेबनान की ओर से रॉकेट हमला किए जाने की चेतावनी दी गई थी। इजराइल ने सोमवार को दक्षिण लेबनान के निवासियों से अपील की थी कि वे अपने घरों को खाली करके चले जाएं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article