Neal Mohan: कौन हैं यूट्यूब के अगले सीईओ नील मोहन? जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 17, 2023, 12:08 PM IST

पिछले नौ साल से यूट्यूब का नेतृत्व करने वाली वोज्स्की ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह परिवार, अपने स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान केंद्रित करेंगी। वोज्स्की गूगल की शुरुआती कर्मचारियों में से थीं।

यूट्यूब (YouTube) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुसान वोज्स्की के इस्तीफा देने के बाद अब उनकी जगह भारतीय मूल के अमेरिकी नील मोहन (Neal Mohan) लेंगे। इसी की साथ किसी प्रमुख ग्लोबल टेक कंपनी के सीईओ की सूची में एक और भारतीय मूल के अधिकारी का नाम शामिल हो गया है। नील मोहन 2015 से गूगल से जुड़े हुए हैं। अब उन्हें सीईओ के तौर पर अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिला है।

Neal Mohan

49 वर्षीय नील मोहन माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई सहित अमेरिका-आधारित भारतीय मूल के शीर्ष सीईओ की सूची में शामिल हो गए हैं। इंदिरा नूई 2018 में पद छोड़ने से पहले 12 साल तक पेप्सिको की सीईओ के रूप में कार्यरत रही थीं। आइए जानते हैं नील मोहन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

End of Feed