कौन हैं डेविड लैमी, जो बने ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री; भारत को देते हैं प्राथमिकता

ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी की प्रचंड जीत के बाद शुक्रवार को केअर स्टॉर्मर ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले भाषण में देश वासियों के "हृदय में व्याप्त निराशा" को दूर करने और राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है
  • भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सत्ता से बाहर
  • सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी ने सिर्फ 121 सीट पर जीत दर्ज की

ब्रिटेन की नई लेबर सरकार में विदेश मंत्री के रूप में डेविड लैमी का चुनाव हुआ है। ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर के खास माने जाने वाले डेविड लैमी भारत के साथ संबंधों को लेकर पहले से एक्टिव रहे हैं और चुनाव के दौरान भी डेविड लैमी भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर देते रहे हैं।

End of Feed