कौन है सिंडी सिंह? बेटे का मर्डर करके भारत भाग आई थी, अब FBI के शिकंजे में

सिंडी रोड्रिग्ज सिंह का नाम FBI की शीर्ष 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल था। एजेंसी ने पहले उसके बारे में जानकारी देने वाले को 250,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी।

Cindy Singh Arrested: अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने टेक्सास की एक महिला सिंडी रोड्रिग्ज सिंह को गिरफ्तार किया है, जो अपने छह साल के बेटे की हत्या के आरोप में वांछित थी। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने एक्स पर गिरफ्तारी के बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि सिंडी ने अपने ठिकाने के बारे में झूठ बोला और फिर भारत के लिए उड़ान भर ली थी। इसके बाद से वह अमेरिका वापस नहीं लौटी।

Cindy singh

FBI के शिकंजे में सिंडी सिंह (ANI)

कौन है सिंडी रोड्रिग्ज सिंह?

सिंडी रोड्रिग्ज सिंह का नाम FBI की शीर्ष 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल था। एजेंसी ने पहले उसके बारे में जानकारी देने वाले को 250,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। काश पटेल के अनुसार, वह पिछले 7 महीनों में चौथी मोस्ट वांटेड भगोड़ी है। सिंडी रोड्रिग्ज का जन्म 1985 में हुआ था और वह डलास, टेक्सास की रहने वाली है। उसकी आंखें और बाल भूरे हैं, उसकी लंबाई लगभग 5’1 से 5’3 है और उसका वजन लगभग 120 से 140 पाउंड है। उसका रंग मध्यम है और हाथों और पैरों पर टैटू हैं।

End of Feed