दुनिया

PAK में ही होगी अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता, व्हाइट हाउस से आया बयान, मुनीर पहुंचे हैं ईरान

PAK में ही सीजफायर पर अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता हो सकती है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में संकेत दिए और कहा है कि दूसरा दौर की बातचीत संभवतः पाकिस्तान में ही होगाी।

Image

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट।

Photo : AP

Iran US Talk: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर दूसरे दौर की वार्ता को लेकर अमेरिका ने बयान दिया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में संकेत दिए और कहा है कि दूसरा दौर की बातचीत संभवतः पाकिस्तान में ही होगाी। लेविट ने बताया कि हालांकि दूसरी बैठक अभी तक औपचारिक रूप से निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन चर्चाएं जारी हैं। व्हाइट हाउस की ओर से यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ईरान पहुंचे हैं।

    'वार्ताएं सकारात्मक हैं और ये जारी हैं'

    लेविट ने कहा कि तेहरान के साथ कूटनीतिक स्तर पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, 'ये वार्ताएं सकारात्मक हैं और ये जारी हैं। अभी की ताजा स्थिति यही है। मैंने कुछ रिपोर्टें देखी हैं जिनमें कहा गया है कि व्यक्तिगत स्तर भी बातचीत हो रही है। मैं फिर कहना चाहूंगी कि बातचीत हो रही है लेकिन इस बारे में आप व्हाइट हाउस के बयान को ही आधिकारिक मानें। हम एक डील होने की उम्मीद है।'

    levitt

    levitt

    22 अप्रैल को समाप्त हो रहा सीजफायर

    ये घटनाक्रम एक बेहद महत्वपूर्ण मोड़ पर सामने आ रहे हैं, जहां 22 अप्रैल को सीजफायर समाप्त होने वाला है। पर्दे के पीछे कुछ प्रगति जरूर हुई है, लेकिन किसी औपचारिक समझौते की कमी और जमीनी स्तर पर जारी सैन्य दबाव यह दिखाता है कि स्थिति अभी भी पूरी तरह से सुलझने से काफी दूर है। इस बीच, उन्होंने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि अमेरिका ने ईरान युद्ध में संघर्षविराम की मांग की है, और उन्हें गलत बताया।

    पाक सेना प्रमुख पहुंचे हैं ईरान

    लेविट ने यह भी कहा कि अमेरिका ने मौजूदा संघर्षविराम को बढ़ाने के लिए औपचारिक रूप से कोई अनुरोध नहीं किया है। जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या संभावित दूसरे दौर की वार्ता इस्लामाबाद में होगी, तो उन्होंने जवाब दिया, 'बहुत संभव है कि वे उसी स्थान पर हों, जहां पिछली बार हुई थीं।' इस बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर बुधवार को तेहरान पहुंचे। तेहरान हवाई अड्डे पर उनका स्वागत विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने किया। समझा जाता है कि मुनीर सीजफायर पर बातचीत के ही सिलसिले में ईरान पहुंचे हैं। वह ईरान को फिर बातचीत के लिए इस्लामाबाद आने का न्योता दे सकता हैं।

    गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी शामिल

    पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा 'इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने एक बयान में कहा कि मुनीर उस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी शामिल हैं। बयान में कहा गया है, 'फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी अमेरिका और ईरान के बीच जारी मध्यस्थता प्रयासों के तहत एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे हैं।'
    Alok Rao
    आलोक कुमार रावauthor

    19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

    और पढ़ें
    End of Article