'ईरान नहीं बनाएगा परमाणु हथियार, वापस करेगा न्यूक्लियर डस्ट'; ट्रंप ने कर दिया अब तक का सबसे बड़ा दावा

West Asia Tension: ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार न हो। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वैश्विक स्तर पर गंभीर संकट पैदा हो सकता है। इसलिए ईरान ने इस बात पर सहमति जताई है कि वह परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा।

West Asia Tension: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच कूटनीतिक हल की कोशिशें तेज होती नजर आ रही हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा बयान देते हुए संकेत दिया है कि अगर ईरान के साथ समझौता होता है,तो वह खुद उसे साइन करने के लिए पाकिस्तान भी जा सकते हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल ईरान में है।

'ईरान नहीं बनाएगा परमाणु हथियार, वापस करेगा न्यूक्लियर डस्ट'; ट्रंप ने कर दिया अब तक का सबसे बड़ा दावा

मैं जा सकता हूं ईरान-ट्रंप

वॉशिंगटन में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर समझौता इस्लामाबाद में साइन होता है, तो वह वहां जाने पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने बातचीत को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। ट्रंप के मुताबिक, पाकिस्तान इस पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल है और वह खुद भी इस पहल का हिस्सा बनने को तैयार हैं।

End of Feed