'यूक्रेनी सैनिकों की बख्श दें जान'; ट्रंप ने पुतिन से की अपील, बैठक को लेकर दिया अहम अपडेट

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सार्थक बातचीत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पुतिन के साथ हमारी बहुत अच्छी चर्चा हुई और इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि यह भयानक खूनी संग्राम आखिरकार समाप्त हो सकता है।

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रहे युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने के पक्ष में खड़े हैं। इसी के चलते उन्होंने यूक्रेन पर रूस के साथ बातचीत के लिए दबाव बनाने की भी कोशिश की और अब ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सार्थक बातचीत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पुतिन के साथ हमारी बहुत अच्छी चर्चा हुई और इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि यह भयानक खूनी संग्राम आखिरकार समाप्त हो सकता है।

Trump Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं)

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर एक पोस्ट में कहा, ''बीते दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमारी सार्थक चर्चा हुई और इस बात की प्रबल संभावना है कि यह भयानक और खूनी संग्राम आखिरकार समाप्त हो सकता है।''

End of Feed