Chinese spy balloon: चीन के संदिग्ध जासूसी बैलून को अमेरिकी फाइटर जेट ने शनिवार को मार गिराया। साउथ कैरोलिना तट पर अटलांटिक सागर के ऊपर मंडरा रहे इस बैलून को मार गिराने के लिए अमेरिकी सेना ने अपने दो फाइटर जेट्स रवाना किए। इन दोनों फाइटर जेट ने पहले इस बैलून को अपने निशाने पर लिया और फिर एक फाइटर जेट से निकली मिसाइल ने बैलून को उड़ा दिया। फिर दोनों फाइटर जेट्स वापस अपने बेस पर लौट आए। ब्लॉगर पॉल कोशी ने अपने ट्विटर हैंडल से बैलून को मार गिराने वाला वीडियो शेयर किया है।
अटलांटिक सागर के ऊपर बैलून को मिसाइल से बनाया गया निशाना।
एंटनी ब्लिंकन का चीन दौरा रद्द
इस बैलून के मार गिराए जाने के बाद अमेरिका और चीन के रिश्ते में फिर तनाव आ गया है। बैलून की यह घटना ऐसे समय हुई जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चीन के दौरे पर जाने वाले थे। अब विरोध जताने के लिए ब्लिंकन का चीन दौरा रद्द हो गया है। वहीं, बैलून मारकर गिराए जाने पर चीन ने नाराजगी जाहिर की। चीन का कहना है कि यह उसका एक रिसर्च बैलून था जो कि रास्ता भटक गया।Shooting down the Chinese Balloon... 🇺🇸Entire action caught on camera. Can be easily done by our IAF too. t.co/xFKnxOImmu
— ANI (@ANI) Feb 8, 2023
