यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, देश के लिए मांगी मानवीय मदद

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 12, 2023, 03:32 PM IST

मंगलवार को यूक्रेन की प्रथम उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात की थी।

Zelensky Writes To PM Modi: युद्धग्रस्त यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अतिरिक्त मानवीय सहायता का अनुरोध किया है। यूक्रेन के विदेश मामलों की उप मंत्री एमीन जापरोवा ने कल केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को इस संबंध में पत्र सौंपा।

PM Modi and Zelenskyy

जेलेंस्की ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

यूक्रेन की मंत्री ने मीनाक्षी लेखी को सौंपा पत्रविदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। जापारोवा ने मंगलवार को एक बैठक के दौरान विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को यह पत्र सौंपा। मंत्रालय ने कहा कि अगले दौर की विदेश कार्यालय स्तर की विचार विमर्श बैठक आपसी सहूलियत के अनुसार किसी तिथि को कीव में आयोजित की जाएगी।

End of Feed