रात में दिन जैसा अहसास करा गया ज्वालामुखी का विस्फोट, आसमान में भरा धुएं-राख का गुबार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2023, 05:04 PM IST

Iceland Volcano: रेकजेन्स इलाके में ज्वालामुखी विस्फोट से करीब एक घंटे पहले यहां भूकंप आया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार ज्वालामुखी में विस्फोट होना रात 10 बजे शुरू हुआ। विभाग के मुताबिक ग्रीनदाविक टाउन से उत्तर में स्थित हगाफेल में ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ।

Iceland : आइसलैंड में कुदरती घटनाएं लगातार हो रही हैं। यहां कई सप्ताह तक भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग डरे हुए हैं। एक गांव से लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसी बीच सोमवार को यहां अचानक एक ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया। रात में हुए इस ज्वालामुखी का विस्फोट इतना भीषण था कि आसमान में रौशनी फैल गई। ज्वालामुखी से निकला लावा और धुआं दूर तक फैलता चला गया।

Iceland Volcano

आइसलैंड में सोमवार को ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ।

ज्वालामुखी फटने से पहले भूकंप आया

खास बात यह है कि रेकजेन्स इलाके में ज्वालामुखी विस्फोट से करीब एक घंटे पहले यहां भूकंप आया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार ज्वालामुखी में विस्फोट होना रात 10 बजे शुरू हुआ। विभाग के मुताबिक ग्रीनदाविक टाउन से उत्तर में स्थित हगाफेल में ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ।

End of Feed