क्या यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं पुतिन? इशारों-इशारों में दे दी धमकी

Russia vs Ukraine: क्या रूस के राष्ट्रपति यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने के बारे में विचार कर रहे हैं? ये सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है, क्योंकि खुद व्लादिमीर पुतिन ने जेलेंस्की को इशारों-इशारों में चेतावनी देते हुए ये कहा है कि उम्मीद करता हूं कि यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Vladimir Putin Warns Volodymyr Zelenskyy: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को प्रसारित एक संदेश में कहा कि यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं पड़ी है और उम्मीद करता हूं कि आगे भी ऐसी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। तो क्या पुतिन ने इशारों-इशारों में यूक्रेन को परमाणु हथियार की चेतावनी दी है। आखिर रूसी राष्ट्रपति ने क्या कुछ कहा आपको सबकुछ बताते और समझाते हैं।

Russia vs Ukraine Putin Warns Zelenskyy

रूस ने यूक्रेन को दी धमकी।

पुतिन ने इशारों-इशारों में यूक्रेन को दी परमाणु हथियारों की धमकी

सरकारी टेलीविजन पर पुतिन का साक्षात्कार प्रसारित होने से पहले टेलीग्राम पर साक्षात्कार का पूर्वावलोकन साझा किया गया है जिसमें पुतिन कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि रूस के पास यूक्रेन में संघर्ष को 'तार्किक निष्कर्ष' तक पहुंचाने की ताकत और साधन है।

End of Feed