दुनिया

तुर्किए के विपक्षी नेता पर इस्तांबुल में हमला, सरेआम एक शख्स ने मारा थप्पड़; जानें पूरा मामला

Turkish Opposition Leader Attack: तुर्किए की मुख्य विपक्षी 'रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी' के प्रमुख ओजगुर ओजेल पर रविवार को इस्तांबुल में एक कार्यक्रम से बाहर निकलते समय हमला किया गया। टेलीविजन फुटेज में इस घटना को दिखाया गया। इस्तांबुल के मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

Image

रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी प्रमुख ओजगुर ओजेल

Photo : AP

Turkish Opposition Leader Attack: तुर्किए की मुख्य विपक्षी 'रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी' के प्रमुख ओजगुर ओजेल पर रविवार को इस्तांबुल में एक कार्यक्रम से बाहर निकलते समय हमला किया गया। पार्टी प्रमुख ओजेल शहर के मध्यवर्ती इलाके में स्थित अतातुर्क सांस्कृतिक केंद्र से बाहर निकल रहे थे तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और उनके चेहरे पर थप्पड़ मारा।

क्या है पूरा मामला?

ओजगुर ओजेल पर हुए हमले को टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया। इस्तांबुल के मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। ओजेल शनिवार को मारे गए कुर्द समर्थक राजनीतिज्ञ सिर्री सुरेया ओण्डर की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। हमले में उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

इस घटना ने तुर्किए में राजनेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वर्ष 2019 में ओजेल के पूर्ववर्ती नेता केमल किलिकदारोग्लू पर अंकारा प्रांत में एक सैनिक के अंतिम संस्कार में भाग लेने के दौरान हमला किया गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article