रूस में चर्चा गर्म, राष्ट्रपति पुतिन की मिली नई गर्लफ्रेंड, बॉर्बी डॉल जैसा लुक

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2024, 10:57 AM IST

71 वर्षीय पुतिन के बारे में लंबे समय से अफवाह है कि उनका ओलंपिक जिम्नास्ट अलीना काबेवा के साथ रिश्ता है। माना जाता है कि इस जोड़े के तीन बच्चे हैं।

Putin Mizulina Relations: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फिर अपने संबंधों को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि अपने से 32 साल छोटी बार्बी डॉल जैसी दिखने वाली महिला से पुतिन की नजदीकियां बढ़ गई हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, 39 वर्षीय एकातेरिना "कात्या" मिजुलिना एक आर्ट इतिहासकार हैं। वह क्रेमलिन समर्थक सेफ इंटरनेट लीग की प्रमुख हैं। उनके काम का मुख्य हिस्सा रूस और उसके राष्ट्रपति की आलोचना पर नजर रखना है खासकर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर। मिज़ुलिना 69 वर्षीय पुतिन समर्थक और यूक्रेन विरोधी सीनेटर एलेना मिज़ुलिना की बेटी हैं।

Putin girlfriend Ekaterina Mizulina

एकेतरीना मिजुलिना

पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी मानवाधिकार प्रचारक ओल्गा रोमानोवा ने यूक्रेन के चैनल 24 को बताया कि कात्या मिज़ुलिना पुतिन को बेहद पसंद है।

End of Feed