बांग्लादेश में हिंसा से हड़कंप! अवामी लीग समर्थकों का हल्लाबोल, वकील ने ढाका से पूछा-हसीना के पासपोर्ट पर क्या है स्टेटस

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार बुधवार रात सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के दो सदस्यों की हत्या कर दी गई। हसीना के गृह जिले गोपालगंज में बीएनपी के दो सांसदों के घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। गोपालगंज शहर में बाजारों और दुकानों पर भी हमले हुए।

Bangladesh Violence News: बांग्लादेश में गुरुवार को नए सिरे से हिंसा भड़क उठी। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थकों ने कारोबार और सार्वजनिक परिवहन ठप करने की कोशिश की, जिसका असर मिला-जुला रहा। इसी बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अशांति के लिए परोक्ष रूप से भारत को जिम्मेदार ठहराया है। प्रतिबंधित अवामी लीग ने गुरुवार को देशव्यापी लॉकडाउन का आह्वान किया था। यह हसीना को नया पासपोर्ट देने से सरकार के इनकार के विरोध में चल रहे एक हफ्ते के प्रदर्शनों और रैलियों का आखिरी चरण था। बंद का असर ज्यादातर दक्षिणी जिलों में दिखा, जहां पार्टी की पकड़ सबसे मजबूत मानी जाती है।

Bangladsh

बांग्लादेश में फिर हिंसा हो रही है। तस्वीर-AI

आगजनी और बम धमाके

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार बुधवार रात सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के दो सदस्यों की हत्या कर दी गई। हसीना के गृह जिले गोपालगंज में बीएनपी के दो सांसदों के घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। गोपालगंज शहर में बाजारों और दुकानों पर भी हमले हुए। कम से कम छह बसों और पिकअप वैनों को आग के हवाले किया गया, रेल पटरी के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा, और छह जिलों में देसी बम धमाकों की खबरें आईं। ढाका-चटगांव हाईवे पर एक बस और ट्रक में आग लगाई गई, हालांकि बस के यात्री सुरक्षित निकल आए। हिंसा रोकने के लिए अर्धसैनिक बल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश की 97 प्लाटून सात जिलों में तैनात की गई हैं, जिनमें गोपालगंज और फरीदपुर शामिल हैं।

उधर, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा मजदूरों का अलग प्रदर्शन भी जारी रहा। सैकड़ों मजदूरों ने ढाका जाने वाला एक हाईवे रोक दिया, जिससे कारखाने बंद करने पड़े।

End of Feed