यूके के लीड्स में भड़का दंगा, फूंकी बस, पलट दी पुलिस की कार, हिंसा में बच्चे भी शामिल

वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने कहा कि हालात संभालने के दौरान अव्यवस्था फैल गई और मौके पर और अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया दंगों के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

UK Leeds Violence: ब्रिटेन के लीड्स शहर में गुरुवार को हिंसा भड़क उठी और इस दौरान एक बस में आग लगा दी गई और एक पुलिस कार पर हमला किया गया। दंगाइयों ने पुलिस की कार को पलट दिया जिससे कार के शीशे चकनाचूर हो गए। वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने हरेहिल्स क्षेत्र के लक्सर स्ट्रीट में शाम 5 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई हिंसा के बाद हालात को संभाला। इन दंगों का कारण स्थानीय चाइल्ड केयर एजेंसी की ओर से बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर चाइल्ड केयर होम में रखना बताया जा रहा है। इस फैसले के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर आगजनी की। हिंसा में एजेंसी के कार्यकर्ता और कुछ बच्चे शामिल थे। पुलिस ने यूके के स्काई न्यूज को बताया कि भीड़ इकट्ठा होने लगी और एजेंसी के कर्मचारियों और बच्चों दोनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का फैसला लिया गया, लेकिन स्थिति जल्द ही हिंसा में बदल गई।

UK Leeds riots

यूके के लीड्स में हिंसा

पुलिस की कार पर हमला

वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने कहा कि हालात संभालने के दौरान अव्यवस्था फैल गई और मौके पर और अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया दंगों के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में सड़क पर बड़ी संख्या में लोगों को दिखाया गया है जिनमें से कुछ लोग एक पुलिस कार पर हमला कर रहे हैं और उसे पलट रहे हैं। एक व्यक्ति को बस में आग लगाते हुए देखा गया जबकि अन्य ने उस पर मलबा फेंका।

End of Feed