अरबपति महिला कारोबारी को सजा-ए-मौत, वियतनाम के सबसे बड़े फ्राड केस में हुई सजा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 04:31 PM IST

Truong My Lan : वैन थिन्ह फट वियतनाम की सबसे अमीर रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल है। इसके कारोबार का दायरा काफी बड़ा है। यह कंपनी बड़े-बड़े लग्जरी युक्त आवासीय इमारतें, कार्यालय, शॉपिंग सेंटर और होटल्स बनाती है।

Truong My Lan : वियतनाम में एक महिला अरबपति कारोबारी को मौत की सजा सुनाई गई है। महिला का नाम टुओंग माई लैन है और यह रियल एस्टेट की दिग्गज कारोबारी है। लैन को सजा फ्राड केस में हुई है। इसे देश का सबसे बड़ा जालसाजी का मामला बताया जा रहा है। हो ची मिन्ह सिटी की अदालत ने लैन को मौत की सजा सुनाई है। लैन रियल एस्टेट कंपनी वान थिन्ह फट की चैयरमैन है। 67 साल की लैन को साल 2022 में गिरफ्तार किया गया। इस कारोबारी महिला पर 12 अरब डॉलर की जालसाजी करने का आरोप है। यह रकम वियतनाम के 2022 के कुल जीडीपी का करीब तीन प्रतिशत है।

Truong My Lan

वियतनाम में महिला कारोबारी को मौत की सजा।

फर्जी कंपनियां बनाकर रकम निकाली

रिपोर्टों के मुताबिक लैन पर आरोप है कि इसने 2012 और 2022 के बीच सैगोन ज्वाइंट स्टॉक कॉमर्शियल बैंक पर अवैध तरीके से नियंत्रण हासिल किया और सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देकर और छद्म कंपनियां बनाकर रकम निकाली। 2022 से वियतनाम में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में लैन की गिरफ्तारी सबसे बड़ी कार्रवाई है। यहां तक कि भष्ट्राचार के आरोप में घिरे वियतनाम के नेताओं को भी नहीं बख्शा गया है।

End of Feed