Thor in New York: हॉलीवुड की मॉरवेल फिल्मों के सुपर हीरो थॉर से कौन परिचित नहीं है। बच्चे तो उसके बड़े फैन हैं। तूफान का देवता थॉर जब आसमान से धरती पर उतरता है, कैसे बिजली कड़कती है। फिल्मों में तो यह नजारा दांतो तले उंगली दबाने वाला होता है। ऐसा ही कुछ नजारा शनिवार की शाम को न्यूयॉर्क सिटी में देखने को मिला है। यहां के वन वर्ल्ड सेंटर पर ऐसी ही बिजली देखी गई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
आसमान से कड़कने वाली इस बिजली की फुटेज को अर्थ कैम ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है, जिसके ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया है। इसे देखने के बाद हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि क्या वह वाकई में तूफान का देवता थॉर था, जो उस रात न्यूयॉर्क शहर में उतरा था।
