मॉस्को के रेड स्क्वायर में कड़ी सुरक्षा के बीच विजय दिवस का भव्य आयोजन, पुतिन ने की सैन्य परेड की अगुवाई

Russia Victory Day Parade: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में जीत का भरोसा जताते हुए मॉस्को के 'रेड स्क्वायर' में द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की विजय की वर्षगांठ पर आयोजित सैन्य परेड की अगुवाई की।

Russia Victory Day Parade: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को यूक्रेन युद्ध में जीत का भरोसा जताते हुए मॉस्को के 'रेड स्क्वायर' में द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की विजय की वर्षगांठ पर आयोजित सैन्य परेड की अगुवाई की। मॉस्को में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुतिन के साथ कई विदेशी नेता भी परेड में शामिल हुए। अमेरिका की मध्यस्थता से हुए तीन दिन के युद्धविराम के कारण यूक्रेन द्वारा समारोह में बाधा डालने की आशंकाएं कुछ कम हुईं।

Russia Victory Day

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से सत्ता में बने पुतिन ने विजय दिवस को रूस की सैन्य ताकत दिखाने और यूक्रेन में चल रही सैन्य कार्रवाई के समर्थन को मजबूत करने के मंच के रूप में इस्तेमाल किया है। यह युद्ध अब पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। परेड को संबोधित करते हुए पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रूसी सेना ''उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) समर्थित आक्रामक ताकत'' का सामना कर रही है।

End of Feed