वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही के बाद आपातकाल घोषित, कम से कम 164 लोगों की मौत, भारत समेत कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया
वेनेजुएला में भूकंप के लाइव अपडेट यहाँ से देखें
Venezuela Earthquake Live Update: 164 लोगों के मौत की पुष्टि
वेनेजुएला में आए खतरनाक भूकंप के चपेट में आने से कम से कम 164 लोगों की मौत हो चुकी है और 971 से अधिक लोग घायल हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने यह जानकारी साझा की। भूकंप के झटकों ने कई इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अनेक लोग मलबे के नीचे दब गए। राहत और बचाव दल तेजी से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार और आपातकालीन सेवाएं लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और पीड़ितों को सहायता देने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।Venezuela Earthquake Live: अमेरिका भेज रहा राहत-बचाव दल
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि उनका देश तत्काल खोज एवं बचाव दल, चिकित्सा संसाधन और मानवीय सहायता वेनेजुएला के लिए भेज रहा है। कई देशों... अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली, मैक्सिको, इक्वाडोर, बोलीविया और अन्य ने भी वेनेजुएला को सहायता देने की पेशकश की है। रॉड्रिगेज ने बताया कि कतर से बचाव दल पहले ही रवाना हो चुके हैं, जबकि मैक्सिको और अल साल्वाडोर से भी टीमें पहुंचने वाली हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के दौरान इमारतें जोर-जोर से हिलने लगीं और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कई स्थानों पर बिजली और मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया, जिससे स्थिति और कठिन हो गई।अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने भारत का आभार जताया
Venezuela Earthquake Live: शहरों में इमारतों को खाली करा लिया गया
टेलीविजन ग्लोबो की खबर के अनुसार, ब्राजील के अमेजन क्षेत्र में स्थित मनौस, बेलेम और मकापा शहरों में इमारतों को खाली करा लिया गया। इन भूकंपों के झटके कोलंबिया के कैरेबियाई और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भी महसूस किए गए, लेकिन वहां किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। कोलंबिया के एक प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि देश के कैरेबियाई तट को सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया। डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारियों ने भी अपने द्वीप क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की। हालांकि, प्यूर्टो रिको के लिए पहले जारी किया गया अलर्ट बाद में वापस ले लिया गया।Venezuela Earthquake Live: कई लोगों के घायल होने की आशंका
गृह मंत्री दियोस्दादो काबेलो ने कहा कि भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए होंगे। उन्होंने बताया कि काराकस के अल्टामिरा इलाके में मकानों और इमारतों के ढहने के कारण 'स्थिति चिंताजनक’ बनी हुई है तथा कई लोगों के घायल होने की आशंका है। उन्होंने वाहन चालकों से एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें रास्ता देने की अपील की। काबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर कहा, "हम समझते हैं कि लोग बेहद चिंतित और परेशान हैं, लेकिन हम निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।" उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, "बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। एक-दूसरे से संपर्क में रहें और यह सुनिश्चित करें कि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे।"Venezuela Earthquake Live: वेनेजुएला के कई इलाकों में मोबाइल फोन नेटवर्क ठप
काराकस के निवासी हेक्टर रिक्की ने कहा, 'शुरुआत में मामूली झटके थे लेकिन धीरे-धीरे इनकी तीव्रता बढ़ती चली गई और आखिर में हम सभी को अपने घरों को छोड़कर बाहर आना पड़ा।' वेनेजुएला के कई इलाकों में मोबाइल फोन नेटवर्क ठप हो जाने से लोगों की चिंता और बढ़ गई। खास तौर पर अपने परिवारों को लेकर वो लोग अधिक चिंतित रहे जो देश के लंबे आर्थिक और सामाजिक संकट के दौरान विदेश चले गए थे। वेनेजुएला छोड़ चुके 77 लाख से अधिक लोग अपने प्रियजनों की कुशलक्षेम जानने के लिए परेशान रहे।Venezuela Earthquake Live: ला गुएरा प्रांत में सबसे ज्यादा तबाही, होटल का बड़ा हिस्सा गिरा
वेनेजुएला के उत्तरी ला गुएरा प्रांत के मकुतो शहर में बुधवार को आए एक के बाद एक दो भूकंपों के कारण तट पर स्थित एक बड़ा होटल ढह गया है। होटल एडुआर्ड की मुख्य इमारत का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है। रिजर्वेशन वेबसाइटों के अनुसार, इस होटल में 8 मंजिलें और 106 कमरे थे। सीएनएन (द्वारा सत्यापित किए गए वीडियो में अब होटल का केवल प्रवेश द्वार ही खड़ा दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के अन्य वीडियो में भी तट के किनारे बनी इमारतों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुँचते हुए देखा जा सकता है। वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज के अनुसार, ला गुएरा प्रांत में 15 तक इमारतें ढह गई हैं। उन्होंने सीएनएन को बताया कि इस भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही ला गुएरा प्रांत में ही हुई है।
Venezuela Earthquake Live: हम अपने नए और महान मित्रों के साथ खड़े रहेंगे-ट्रंप
वेनेजुएला के महान लोगों को अभी-अभी प्रभावित करने वाले दोनों बड़े भूकंप बहुत विशाल स्तर के हैं और इनमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। अमेरिका मदद के लिए तैयार, इच्छुक और पूरी तरह सक्षम है! मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तेजी से कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। हम अपने नए और महान मित्रों के साथ खड़े रहेंगे। शुरुआती रिपोर्टें अच्छी नहीं हैं!”Venezuela Earthquake Live: वेनेजुएला की मदद करेगी ट्रंप सरकार
अमेरिकी सरकार ने बुधवार देर रात (स्थानीय समयानुसार) कहा कि जोरदार भूकंप के बाद वह वेनेज़ुएला के अधिकारियों के संपर्क में है और इस दक्षिण अमेरिकी देश के लिए मदद जुटा रहा है। डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने X पर कहा, 'हम अधिकारियों के संपर्क में हैं और मदद जुटा रहे हैं' उन्होंने कहा कि भूकंप 'बहुत विनाशकारी थे'।Venezuela Earthquake Live: कैरेबियाई क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी रद्द
यूएस नेशनल मौसम सेवा के अनुसार, वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद कैरेबियाई क्षेत्र में जारी सुनामी की चेतावनी रद्द कर दी गई है, जिससे प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह पर खतरा टल गया है।वेनेजुएला भूकंप लाइव अपडेट: कार्यकारी राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की
वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने अभी-अभी राष्ट्र को संबोधित किया है। आंतरिक मंत्री डियोसडाडो कैबेलो और नेशनल असेंबली के प्रमुख अपने भाई जॉर्ज रोड्रिग्ज के साथ खड़े होकर उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की। उन्होंने आपातकालीन प्रतिक्रिया की निगरानी के लिए एक जनरल को भी नामित किया है। रोड्रिग्ज अंतरिम आधार पर देश का नेतृत्व कर रही हैं, क्योंकि उनके पूर्ववर्ती निकोलस मादुरो को जनवरी में अमेरिकी बलों द्वारा पकड़ लिया गया था और ड्रग तस्करी के आरोपों में मुकदमा चलाने के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया था। अपने भाषण में, उन्होंने वेनेजुएला के लोगों से सबसे बढ़कर एकता की अपील की। उन्होंने उन लोगों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने इस भूकंप में अपने प्रियजनों को खो दिया है, हालांकि उन्होंने मौतों की संख्या की कोई जानकारी नहीं दी।Venezuela earthquakes live updates: सैन जुआन स्क्वायर स्थित चर्च गिरा
वेनेजुएला की राजधानी काराकस में सैन जुआन डे के दिन सैन जुआन स्क्वायर स्थित चर्च का क्रॉस भूकंप के झटकों के बाद गिर गया।Venezuela earthquakes live updates: कम से कम दो इमारतें 'पूरी तरह से ढह गईं'- चाकाओ मेयर
चाकाओ के मेयर, गुस्तावो दुके सेंज का कहना है कि इस नगरपालिका में जो ग्रेटर मेट्रोपॉलिटन एरिया ऑफ काराकास का हिस्सा है कम से कम दो इमारतें ऐसी हैं जो पूरी तरह से ढह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 18 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है और 500 से अधिक आपातकालीन कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं, जो अन्य निवासियों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। "चाकाओ में कोई भी अकेला नहीं है, और हम तब तक यहाँ से नहीं हटेंगे जब तक कि हर एक निवासी को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता।"Venezuela earthquakes live updates: US ने लोगों से क्षतिग्रस्त इलाकों से दूर रहने को कहा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में, काराकास में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वह भूकंप के बाद के हालातों पर "बारीकी से नजर रख रहा है"। दूतावास ने लोगों से आग्रह किया है कि वे "क्षतिग्रस्त इलाकों से दूर रहें और क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करें।" आगे के दिशा-निर्देशों में, इसने कहा है कि लोग अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखें और "सुरक्षित आश्रय की तलाश करें।"Venezuela earthquakes live updates: हिलती इमारतों से भागे लोग
काराकस में भूकंप के बाद लोग हिलती हुई इमारतों से बाहर निकल आए। कई लोग सदमे में थे क्योंकि उन्होंने पूरी की पूरी दीवारें अपनी आंखों से गिरते हुए देखीं। राजधानी के दो इलाकों में धूल के गुबार देखे गए, जहां आमतौर पर रेस्तरां और अन्य कारोबारों में काफी चहल-पहल रहती है। कई इलाकों में इमारतों का मलबा बिखरा पड़ा है।Venezuela earthquakes live updates: सरकार मदद पहुंचाएंगी: कैबेलो
कैबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर कहा, 'कुछ लोग परेशान हो सकते हैं लेकिन हम प्रोटोकॉल के अनुसार काम कर रहे हैं ताकि जिन्हें जरूरत है, उनकी मदद के लिए काम किया जा सकें। मैं लोगों से अपील करता हूं कि बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें। एक-दूसरे को फोन कर पता करें कि किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है।Venezuela earthquakes live updates:काराकस समेत कई इलाकों में इमारतों को भारी नुकसान
राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में इमारतों और मकानों को नुकसान पहुंचा। स्थानीय मीडिया के अनुसार कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। मलबा गिरने से धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया।Venezuela earthquakes live updates:भूकंप में बड़ी जनहानि हो सकती है
यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है, इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप में बड़ी जनहानि हो सकती है। एजेंसी के अनुसार, 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44% आशंका है और 1,00,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 30% आशंका है।'आने वाले महीनों में दुनिया झेल सकती है बड़ा खाद्य संकट’, जयशंकर ने दी बड़ी चेतावनी
'ट्रंप की नीतियों को खारिज करें'... ईरान ने अमेरिकी वोटरों से की अपील; 25 पन्नों का लिखा खुला पत्र
'मैं सैलरी नहीं लेता, कोई धन्यवाद भी नहीं देता...!' ट्रंप की शिकायत, जानिए राष्ट्रपति पद की कितनी रकम छोड़ रहे हैं?
Explainer: दो दशक बाद इराक से अमेरिका की विदाई, क्या बदलेगा मिडिल ईस्ट का पावर बैलेंस?
बलूचिस्तान में घर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, महिला समेत 2 की मौत, 12 साल के बच्चे को उठा ले गए हथियारबंद
© 2026 Times Horizon Private Limited
