दुनिया

शटडाउन के खतरे के बावजूद यूक्रेन की मदद से पीछे नहीं हटेगा अमेरिका, जो बाइडन का बड़ा बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 08:33 AM IST

Joe Biden: जो बाइडन ने कहाकि शटडाउन समझौते के बावजूद अमेरिका यूक्रेन का समर्थन जारी रखेगा और इससे पीछे नहीं हटेगा। बता दें, कयास लगाए जा रहे थे कि शटडाउन लागू होने के बाद अमेरिका यूक्रेन को दी जानी वाली मदद बंद कर देगा, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के बाद यह रास्ता साफ हो गया है।

Image

जो बाइडन

Photo : ANI

Joe Biden: रूस से युद्ध के बाद अमेरिका की नजदीकी यूक्रेन के साथ बढ़ी है। अमेरिका इस जंग में यूक्रेन को बराबर मदद पहुंच जा रहा है, जिससे वह रूस के सामने अब तक टिका हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बड़ा बयान सामने आया है। शटडाउन के खतरे के बीच राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका यूक्रेन को लेकर प्रतिबद्ध है।

जो बाइडन ने कहाकि शटडाउन समझौते के बावजूद अमेरिका यूक्रेन का समर्थन जारी रखेगा और इससे पीछे नहीं हटेगा। बता दें, बाइडन का यह बयान अमेरिकी सीनेट में अल्पकालिक विधेयक पारित होने के कुछ देर बाद आया है। उन्होंने कहा है कि मैं अमेरिकियों और यूक्रेनियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप हमारे समर्थन पर भरोसा कर सकते हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, अमेरिका इन दिनों संभावित सरकारी शटडाउन के खतरे का सामना कर रहा है। भले ही अमेरिकी संसद द्वारा अल्पकालिक विधेयक पारित होने के बाद यह खतरा टल गया हो, लेकिन कयास लगाए जा रहे थे कि शटडाउन लागू होने के बाद अमेरिका यूक्रेन को दी जानी वाली मदद बंद कर देगा, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के बाद यह रास्ता साफ हो गया है।

मदद में की गई कटौती

अमेरिकी संसद ने सरकारी कामकाज के सुचारू संचालन के लिए एक अनुदान विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें युद्धग्रस्त यूक्रेन को दी जाने वाली आर्थिक मदद में कटौती की गई है। संसद के इस फैसले से, अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली मदद पर खतरा मंडराने लगा है। हालांकि यूक्रेन समर्थक सांसदों का कहना है कि वे हार नहीं मानेंगे। फिर भी, कई सांसदों ने स्वीकार किया है कि यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता को संसद से मंजूरी दिलाना कठिन होता जा रहा है क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद मदद का विरोध कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article