अमेरिका की 23 देशों में न जाने की चेतावनी, रूस-यूक्रेन से ईरान तक जारी किया 'डू नॉट ट्रैवल' अलर्ट, लिस्ट में भारत का भी नाम?

US Travel Warning: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने 23 देशों को अपनी सबसे गंभीर ट्रैवल एडवाइजरी यानी लेवल-4 'डू नॉट ट्रैवल' श्रेणी में रखा है। इसमें रूस, यूक्रेन, ईरान, इराक, अफगानिस्तान और उत्तर कोरिया जैसे देश शामिल हैं। अमेरिकी नागरिकों को इन देशों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है। इसकी वजह इन देशों में सुरक्षा जोखिम, राजनीतिक अस्थिरता, संघर्ष और आपात स्थिति में अमेरिकी सरकार की सीमित मदद करने की क्षमता बताई गई है।

US Travel Warning: दुनिया के कई हिस्सों में जारी संघर्ष, राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा संबंधी खतरों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ट्रैवलगॉव (TravelGov) सेवा ने 23 देशों को सबसे उच्च जोखिम वाली लेवल-4 ‘डू नॉट ट्रैवल’ श्रेणी में रखा है। इस चेतावनी के तहत अमेरिकी नागरिकों को इन देशों की यात्रा किसी भी स्थिति में नहीं करने की सलाह दी गई है।

Donald Trump

अमेरिका ने अपने नागरिकों को इन 23 देशों में यात्रा न करने की सलाह दी। AP

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह श्रेणी उन जगहों के लिए लागू की जाती है जहां स्थानीय हालात बेहद खतरनाक हैं या फिर अमेरिकी सरकार की अपने नागरिकों को आपात स्थिति में मदद पहुंचाने की क्षमता सीमित है। कई मामलों में ये दोनों स्थितियां एक साथ भी हो सकती हैं।

End of Feed