अमेरिका के ये इलाका है 'पाकिस्तान' जैसा, इस्लामीकरण जोरों पर...उठने लगी आवाज, पढ़ें- पूरा मामला

American lawmaker Brandon Gill: कांग्रेसमैन ब्रैंडन गिल ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के टेक्सास राज्य के कुछ इलाकों में 'इस्लामीकरण' हो रहा है। उन्होंने कहा कि वहां के लोकल मॉल में जाने पर ऐसा लगता है कि आप पाकिस्तान में हैं, डलास में नहीं।

Islamisation in America: एक अमेरिकी सांसद ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के टेक्सास राज्य के कुछ इलाकों में 'इस्लामीकरण' हो रहा है। उन्होंने कहा कि वहां के लोकल मॉल में जाने पर ऐसा लगता है कि आप पाकिस्तान में हैं, डलास में नहीं। कांग्रेसमैन ब्रैंडन गिल ने शुक्रवार को रियल अमेरिकाज वॉयस के साथ एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे अपने इलाके के लोगों से लगातार सुनने को मिलता है जो डलास इलाके के इस्लामीकरण को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं।' 'और आप देख रहे हैं कि हमारे समुदाय, हमारी संस्कृति, जिस जगह को हम जानते हैं और प्यार करते हैं, वह पूरी तरह से बदल रही है। और मेरे इलाके के लोग चिंतित हैं और मैं भी चिंतित हूं।'

america (7)

अमेरिका के ये इलाका है 'पाकिस्तान' जैसा, इस्लामीकरण जोरों पर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंजर्वेटिव रिपब्लिकन पार्टी के इस सांसद ने कहा कि उनके वोटर ऐसी मस्जिदों के बारे में सुन रहे हैं जो उस जमीन के पास बन रही हैं जो वहां रहने वाले लोगों की या उनके परिवार की पीढ़ियों से है।

End of Feed