रूस से कच्चे तेल खरीद पर क्या बदलेगा भारत का स्टैंड? ट्रंप से मार्को रुबियो तक सबका एक ही दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का यह बयान शनिवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में आया। जहां रुबियो ने कहा कि भारत के साथ हमारी बातचीत में हमें उनकी प्रतिबद्धता मिली है कि वे अतिरिक्त रूसी तेल खरीदना बंद कर देंगे।

रूस से तेल खरीदने को लेकर ट्रंप के दावे के बाद अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कुछ उसी तरह का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है। मार्को रुबियो का यह बयान भारत की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें भारत ने उर्जा खरीद को लेकर अपने राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि बताया था।

modi trump putin

नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमिर पुतिन (फोटो सोर्स: AP)

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का यह बयान शनिवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में आया। जहां रुबियो ने कहा कि भारत के साथ हमारी बातचीत में हमें उनकी प्रतिबद्धता मिली है कि वे अतिरिक्त रूसी तेल खरीदना बंद कर देंगे। उनका यह बयान तब आया जब रुबियो रूस-यूक्रेन युद्ध और मॉस्को पर लगाए गए प्रतिबंधों से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

End of Feed