ड्रैगन से दोस्ती बढ़ा रहा अमेरिका! विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन फिर जाएंगे चीन, यात्रा का भारत पर कितना असर?

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 21, 2024, 08:31 AM IST

Antony Blinken China Visit: एंटनी ब्लिंकन के चीन दौरे के बीच खबर है कि अमेरिका ने ड्रैगन के खिलाफ फिर से एक्शन लिया है। लंबी दूरी की मिसाइल सहित पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए उपकरणों की आपूर्ति करने के लिए अमेरिका ने तीन चीनी कंपनियों और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Antony Blinken China Visit: अमेरिका और चीन के तल्ख रिश्तों के बीच फिर से दोस्ती की सुगबुगाहट शुरू हुई है। खबर है कि अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन फिर से चीन की यात्रा करेंगे। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि एंटनी ब्लिंकन अगले सप्ताह दो दिवसीय चीन दौरे पर जाएंगे। वह 24-26 अप्रैल के बीच चीन की यात्रा करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत की संभावना है।

End of Feed