दशकों बाद इजराइल-लेबनान के बीच हुई पहली सीधी वार्ता, क्या हिज्बुल्लाह पर लगेगी लगाम?

लेबनान और इजराइल ने मंगलवार को दशकों बाद अपनी पहली सीधी वार्ता की। लेबनान की अमेरिका में राजदूत नादा हमादेह मोवाद ने कहा कि अगली वार्ता के विवरण की घोषणा उचित समय में की जाएगी।

Israel-Lebnon Talk: अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि दशकों बाद इजराइल और लेबनान के बीच हुई पहली उच्च स्तरीय बैठक सार्थक रही और सीधी बातचीत शुरू करने के उद्देश्य से यह बैठक जारी रहेगी। वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिका में इजराइल और लेबनान के राजदूतों के बीच हुई दो घंटे की बैठक के बाद जारी एक बयान में विभाग ने कहा कि सभी पक्ष आपसी सहमति से तय समय और स्थान पर सीधी बातचीत शुरू करने पर सहमत हुए। इजराइल, लेबनान के ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह से लड़ रहा है और मांग करता रहा है कि इस आतंक समूह को, जिसने वार्ता का विरोध किया और जिसका कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था, निरस्त्र किया जाए।

Labanon Israel talk

इजराइल और लेबनान के बीच बातचीत (फाइल फोटो)

दशकों बाद अपनी पहली सीधी वार्ता

लेबनान और इजराइल ने मंगलवार को दशकों बाद अपनी पहली सीधी वार्ता की। लेबनान की अमेरिका में राजदूत नादा हमादेह मोवाद ने कहा कि अगली वार्ता के विवरण की घोषणा उचित समय में की जाएगी। उन्होंने शुरुआती बैठक को रचनात्मक बताया। ऐतिहासिक वार्ता के बाद जारी एक बयान में मोवाद ने मौजूदा संघर्ष के बीच तनाव कम करने और तत्काल मानवीय सहायता की आवश्यकता पर बल दिया। सीएनएन के अनुसार, उन्होंने कहा कि मैंने युद्धविराम और विस्थापित लोगों की उनके घरों में वापसी का आह्वान किया।

End of Feed