दुनिया

समुद्र में BLA का पहला वार! पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की नाव को बनाया निशाना, तीन जवानों की मौत

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को जिवानी के पास पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की नाव पर पहला समुद्री हमला करने का दावा किया है। जिसमें तीन जवानों की मौत हुई। BLA ने इसे अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव बताया है।

Image

फाइल फोटो

Photo : AP

BLA attack Pakistan: बलूचिस्तान में सक्रिय उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार समुद्र के रास्ते हमला करने का दावा किया है। पाकिस्तान स्थित न्यूज पोर्टल The Balochistan Post (TBA) की रिपोर्ट के अनुसार, बलूच विद्रोहियों ने जिवानी के पास पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की गश्ती नाव को निशाना बनाया, जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई। इस हमले को BLA की रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

स्पीड बोट पर सवार होकर आए हमलावर

TBA की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार को उस समय हुई जब कोस्ट गार्ड की नाव पाकिस्तान-ईरान समुद्री सीमा के पास नियमित गश्त पर थी। तभी BLA के हथियारबंद लड़ाके स्पीड बोट पर सवार होकर आए और नाव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में कोस्ट गार्ड के तीन जवानों की मौत होने का दावा किया गया है। ANI के अनुसार बीएलए ने दावा किया है कि मारे गए तीन जवानों की पहचान नायक अफजल, सिपाही जमील और सिपाही उमर के तौर पर की गई है।

'हक्कल' ने शेयर किया हमले का वीडियो

इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे BLA की मीडिया विंग ‘हक्कल’ ने शेयर किया है। लगभग दो मिनट से ज्यादा लंबे इस वीडियो में बलूच विद्रोहियों को स्पीड बोट से मशीन गन के जरिए पाकिस्तानी सैनिकों पर गोलीबारी करते हुए देखा जा सकता है। The Balochistan Post ने इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि भी की है।

BLA ने बदली रणनीति

टीबीए की रिपोर्ट के अनुसार, BLA के प्रवक्ता जियांद बलूच ने इस हमले को संगठन की रणनीति में एक 'नया और अहम बदलाव' बताया है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन समुद्री क्षेत्र में उनकी पहुंच बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। उनके अनुसार, संगठन अब केवल जमीन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समुद्र के रास्ते भी अपने अभियान को आगे बढ़ाएगा।

CPEC इलाके के पास हमला

रिपोर्ट के अनुसार, BLA का कहना है कि इस तरह के हमलों का मकसद बलूचिस्तान के संसाधनों के कथित शोषण को रोकना और दुश्मन को हर मोर्चे पर नुकसान पहुंचाना है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब ग्वादर बंदरगाह और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) जैसे प्रोजेक्ट्स इस क्षेत्र में रणनीतिक रूप से बेहद अहम माने जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समुद्री हमले से क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें