Russian Oil Sanctions: रूस से तेल खरीदते रहेगी दुनिया, अमेरिका ने छूट को 16 मई तक बढ़ाया; भारत को फायदा ही फायदा

Russian Oil Sanctions: अमेरिकी ने रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों में जारी छूट को एक महीना और बढ़ाने का ऐलान किया है। अमेरिका के इस ऐलान से दुनिया भर में तेल की सप्लाई कम बाधित होगी।

Russian Oil Sanctions: अमेरिका ने रूसी तेल पर प्रतिबंधों को लेकर नया ऐलान किया है। अमेरिका ने रूस के तेल पर छूट को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब पूरी दुनिया रूस से वो तेल खरीद सकती है,जो समुद्र में इस समय मौजूद है। भारत को भी इससे काफी फायदा होगा, भारत, रूसी तेल का बड़ा खरीददार रहा है, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण इसमें समस्या आती रही है।

Russian Oil Sanctions

रूसी तेल पर छूट जारी रहेगी (AI Photo- ChatGPT)

रूस का तेल खरीदने की छूट कब तक?

वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने पर लगी प्रतिबंधात्मक शर्तों में आंशिक राहत देते हुए छूट की अवधि एक महीने के लिए बढ़ा दी है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब कुछ ही दिन पहले अमेरिका ने संकेत दिया था कि वह इस विशेष छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा। अमेरिकी वित्त मंत्रालय United States Department of the Treasury ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी कर बताया कि 17 अप्रैल या उससे पहले समुद्र में लदे रूसी तेल पर लागू प्रतिबंध से छूट को अब 16 मई तक बढ़ा दिया गया है।

End of Feed