दुनिया

'शी जिनपिंग से मेरी मुलाकात होगी बेहद खास', होर्मुज का जिक्र कर ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्या कहा?

Strait Of Hormuz Open: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज 49 दिनों बाद फिर से पूरी तरह खोल दिया गया है, जिससे वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति को बड़ी राहत मिली है। ईरान ने यह फैसला इजरायल-लेबनान सीजफायर के बाद लिया। डोनाल्ड ट्रंप ने इस कदम को अमेरिका की जीत बताते हुए खुशी जताई और कहा कि शी जिनपिंग भी इससे संतुष्ट हैं। दोनों नेताओं की मई 2026 में बीजिंग में संभावित मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

Image

ईरान ने होर्मुज खोलने का किया फैसला तो ट्रंप ने जताई खुशी। AI IMAGE

Strait Of Hormuz Open: अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच शुक्रवार को दुनिया ने रात की सांस ली। ईरान ने कहा है कि इजरायल-लेबनान सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोल दिया गया है। इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर 28 फरवरी 2026 को हमला किया था।

इसके बाद से ही होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही बाधित हो गई थी। 28 फरवरी 2026 से लेकर 17 अप्रैल 2026 तक देखा जाए तो 49 दिन के बाद होर्मुज को ईरान ने पूरी तरह से खोला है।

ट्रंप ने जाहिर की खुशी

इरान के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे अमेरिका की जीत बताया है। वहीं, ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ सोशल पर पोस्ट लिखते हुए कहा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस बात से बेहद खुश हैं कि यह अहम समुद्री मार्ग खुला है या तेजी से खुल रहा है।

trump

होर्मुज खुलने पर ट्रंप ने जताई खुशी। Trump Truth Social

उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 14-15 मई 2026 को बीजिंग में मुलाकात हो सकती है।

ईरान ने क्या कहा?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर लिखा,"लेबनान में संघर्ष-विराम के अनुरूप होर्मुज स्ट्रेट से सभी वाणिज्यिक जहाज़ों के गुज़रने का मार्ग, संघर्ष-विराम की शेष अवधि के लिए, पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है; यह मार्ग उसी समन्वित मार्ग पर स्थित है जिसकी घोषणा ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले ही की जा चुकी है।"

होर्मुज में नाकेबंदी रहेगी जारी: ट्रंप

इरान के इस फैसले के बाद ट्रंप ने कहा,"होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुला है और व्यापार तथा पूर्ण आवागमन के लिए तैयार है; लेकिन नौसैनिक नाकाबंदी केवल ईरान के संबंध में ही पूरी तरह से लागू और प्रभावी रहेगी और तब तक रहेगी जब तक कि ईरान के साथ हमारी डील 100 प्रतिशत पूरी नहीं हो जाती। यह प्रक्रिया बहुत तेज़ी से आगे बढ़नी चाहिए, क्योंकि इसके अधिकांश बिंदुओं पर पहले ही बातचीत हो चुकी है।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article