राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किए जाने पर आया अमेरिका का बयान, जानिए क्या कहा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 28, 2023, 11:10 AM IST

बता दें कि "मोदी उपनाम" टिप्पणी पर सजा पाने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

US Reaction on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के मामले में अमेरिका की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय अदालतों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मामले पर नजर बनाए हुए है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को लेकर सरकार के साथ है। राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने 2019 की मानहानि में दोषी ठहराया था। "मोदी उपनाम" टिप्पणी पर सजा पाने के बाद उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी पर अमेरिका का बयान

लोकतांत्रिक सिद्धांतों के महत्व को बताना जारी रखेंगे

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रमुख उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि उनका देश भारत के साथ अपने संबंधों में लोकतांत्रिक सिद्धांतों के महत्व को उजागर करना जारी रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कानून के शासन और न्यायिक स्वतंत्रता के लिए सम्मान किसी भी लोकतंत्र की आधारशिला है।

End of Feed