दुनिया

व्हाइट हाउस की रेस से पीछे हटे रामास्वामी, जानें क्यों लिया राष्ट्रपति चुनाव न लड़ने का फैसला?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2024, 11:45 AM IST

US Presidential Election: आयोवा कॉकस का चुनाव हारने के बाद रामास्वामी ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव से पीछे हट रहे हैं।

Image

विवेक रामास्वामी

Vivek Ramaswamy: भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दावेदारी से पीछे हट गए हैं। आयोवा कॉकस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने व्हाइट हाउस की रेस से पीछे हटने का फैसला किया है। उन्होंने घोषणा की कि वह 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ से हट रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना समर्थन दिया है।

बता दें, अमेरिका में इसी साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसमें 38 वर्षीय विवेक रामास्वामी भी अपनी दावेदारी ठोंक रह थे। हालांकि, ट्रंप से मिली हार के बाद उन्होंने दावेदारी वापस ले ली है। उन्होंने कहा, मैं आज रात सच्चाई पर कायम रहूंगा, जोकि मेरे लिए काफी कठिन है लेकिन मुझे यह स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा, हमने इस बारे में बहुत विचार किया और मुझे लगता है कि हम वो सरप्राइज नहीं कर पाए, जो हम आज रात देना चाहते थे।

तो भी करेंगे ट्रंप का समर्थन

आयोवा कॉकस का चुनाव हारने के बाद रामास्वामी ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, अगर उन्हें गुंडागर्दी का दोषी ठहराया गया तो भी वह उनका ही समर्थन करेंगे। इससे पहले उन्होंने ट्रंप को 21वीं सदी का सबसे अच्छा राष्ट्रपति बताया था। हालांकि, उन्होंने इसके साथ ही रिपब्लिकन मतदाताओं को नए चेहरे का चुनाव करने के लिए मनाने की कोशिश की थी।

अवैध प्रवासियों पर बयान देकर चर्चा में आए थे रामास्वामी

बता दें, विवके रामास्वामी अचानक से अमेरिकी चुनाव में चर्चा में आए थे। उन्हें अवैध प्रवासियों को लेकर बड़ा बयान दिया था। कहा था कि अगर वे राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो अमेरिका में गैर कानूनी तरीके से रह रहे अवैध प्रवासियों को वापस अपने देश भेज देंगे। उन्होंने कहा था कि वे अवैध प्रवासियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, यहां तक कि उनके बच्चों की नागरिकों को भी समाप्त कर देंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article