Aid To Pakistan: ट्रम्प ने पाकिस्तान को दी जाने वाली विदेशी सहायता रोकी; ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र प्रभावित

US Aid To Pakistan: अमेरिका ने पुनर्मूल्यांकन के लिए पाकिस्तान को दी जाने वाली विदेशी सहायता रोक दी है, तथा सांस्कृतिक संरक्षण के लिए राजदूत कोष सहित यूएसएआईडी की कई प्रमुख परियोजनाओं को रोक दिया है।

अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक शासकीय आदेश के बाद पाकिस्तान को दी जाने वाली विदेशी सहायता पुन: मूल्यांकन के लिए निलंबित कर दी है। मंगलवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई।जियो न्यूज की खबर के अनुसार, इस कदम से पाकिस्तान में ‘संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी’ (यूएसएआईडी) की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं तत्काल रुक गई हैं, जिनमें सांस्कृतिक संरक्षण के लिए राजदूत कोष (एएफसीपी) भी शामिल है, जो सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सुरक्षा को बढ़ावा देने का प्रमुख कार्यक्रम है।

US Aid To Pakistan

ट्रम्प ने पाकिस्तान को दी जाने वाली विदेशी सहायता रोकी

खबर में कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका ने ट्रंप द्वारा जारी एक शासकीय आदेश के अनुरूप पाकिस्तान को दी जाने वाली विदेशी सहायता को पुन: मूल्यांकन के लिए रोक लिया है।

End of Feed