दुनिया

सऊदी अरब में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 भारतीयों की मौत; जयशंकर बोले- परिवार के संपर्क में दूतावास

Saudi Arabia Road Accident: पश्चिमी सऊदी अरब के जीजान के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। जेद्दा में भारतीय मिशन ने बताया कि जीजान के पास एक भीषण दुर्घटना में 9 भारतीयों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह इस घटना से प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं।

Image

सड़क दुर्घटना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Saudi Arabia Road Accident: पश्चिमी सऊदी अरब के जीजान के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। जेद्दा में भारतीय मिशन ने बताया कि जीजान के पास एक भीषण दुर्घटना में 9 भारतीयों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह इस घटना से प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं और पूरी सहायता मुहैया कराई जा रही है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर कहा, "हम सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र में जीजान के पास एक सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। हम पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।"

उन्होंने कहा कि जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पूरी सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों तथा परिवारों के संपर्क में है। हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन स्थापित की गई है।

विदेश मंत्री ने जताया दुख

विदेश मंत्री एस जयशंकर भारतीय नागरिकों की मौत से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि जेद्दा स्थित महावाणिज्यदूत से बात की, जो संबंधित परिवारों के संपर्क में हैं। वह इस दुखद स्थिति में पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article