दुनिया

इजरायल-हमास युद्ध के बीच तेल अवीव पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने की अगवानी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2023, 01:58 PM IST

Joe Biden Arrives In Tel Aviv: गत सात अक्टूबर को आतंकवादी संगठन हमास के हमले में इजरायल के 1400 नागरिकों की मौत हुई। इन हमलों में दर्जन भर अमेरिकी नागरिकों की जान गई है और कई लापता बताए जा रहे हैं। हमास ने अमेरिकी एवं इजरायली नागरिकों को बंधक भी बनाया है। फिलीस्तीन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इजरायल के हमलों में गाजा में कम से कम 3000 लोगों की मौत हुई है।

Joe Biden Arrives In Tel Aviv: गाजा के अस्पताल पर विस्फोट में 500 लोगों के मारे जाने के बाद उपजे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को तेल अवीव पहुंचे। राष्ट्रपति का विमान एयरफोर्स वन तेल अवीव हवाईअड्डे पर उतरा जहां पहले से बड़ी संख्या में इजरायली एवं अमेरिकी अधिकारी और भारी सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। बेन गूरियन एयरपोर्ट पर बाइडेन का स्वागत एवं अगवानी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हेरजोग ने की।

इजरायल की मदद कर रहा अमेरिका

बाइडेन की यह यात्रा अमेरिका-इजरायल दोस्ती के प्रगाढ़ रिश्ते को दर्शाने वाली है। इसके बहले अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री इस देश की यात्रा कर चुके हैं। हमास के साथ लड़ाई में अमेरिका सैन्य से लेकर हर तरह की जरूरी मदद इजरायल को पहुंचा रहा है। अमेरिका दो विमान वाहक पोत पहले से भूमध्य सागर में मौजूद हैं। रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिका ने अपने कई युद्धपोत इस क्षेत्र के लिए रवाना किए हैं।

अमेरिका के कई नागरिक बंधक

गत सात अक्टूबर को आतंकवादी संगठन हमास के हमले में इजरायल के 1400 नागरिकों की मौत हुई। इन हमलों में दर्जन भर अमेरिकी नागरिकों की जान गई है और कई लापता बताए जा रहे हैं। हमास ने अमेरिकी एवं इजरायली नागरिकों को बंधक भी बनाया है। फिलीस्तीन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इजरायल के हमलों में गाजा में कम से कम 3000 लोगों की मौत हुई है।

अस्पताल पर हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार बताया

गाजा सिटी के अल-अहली बैपटिस्ट अस्पताल में भयानक विस्फोट के एक दिन से भी कम समय के भीतर बाइडेन की यह इजरायल यात्रा शुरू हुई है। फलीस्तीनी अधिकारियों ने अस्पताल पर हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि इजरायल का दावा है कि हमास की ओर से दागा गया रॉकेट मिसफायर हो गया और यह अस्पताल पर जाकर गिरा।

अरब देशों के नेताओं के साथ बाइडेन की बैठक नहीं होगी

अस्पताल में हुए धमाके में सैकड़ों लोगों के मारे जाने के बाद जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने घोषणा की है कि अम्मान में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और फलस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास के बाइडन के साथ बुधवार को होने वाले शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article