भारत-पाक सीजफायर पर फिर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, जानिए इस बार क्या-क्या कहा

भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक सीमा पार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद शनिवार को जमीन, हवा और समुद्र में किसी भी तरह के संघर्ष को तुरंत खत्म करने पर सहमति जताई।

Donald Trump on India-Pak Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर संतोष जताया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर पोस्ट में कहा कि दोनों देशों ने अच्छी समझदारी दिखाई है। इसके साथ ही अमेरिका की पीठ भी थपथपाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के साथ व्यापार और बढ़ाने जा रहे हैं।

Trump

सीजफायर पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने क्या-क्या कहा

ट्रंप ने कहा- भारत और पाकिस्तान के नेताओं ने यह जानने और समझने में बुद्धिमानी और धैर्य दिखाया कि मौजूदा आक्रमण को रोकने का समय आ गया है, जो इतने सारे लोगों की मौत और विनाश का कारण बन सकता था। लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे! आपकी विरासत आपके बहादुरी भरे कामों से बहुत बढ़ गई है।

End of Feed