दुनिया

ट्रंप ने किया FBI के नए डिप्टी डायरेक्टर के नाम का ऐलान, ये शख्स बनेगा काश पटेल का डेप्युटी

डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी की डैन बोंगिनो को FBI का अगला डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। डैन यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस में स्पेशल एजेंट रह चुके हैं और अब देश के सबसे सफल पॉडकास्टर्स में से एक हैं।

Image

डैन बोंगिनो

Next Deputy Director of FBI- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) के नए डिप्टी-डायरेक्टर के नाम का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने डैन बोंगिनो (Dan Bongino) को एफबीआई का नया डिप्टी-डायरेक्टर नियुक्त किया है। ट्रंप ने सभी विरोधों को दरकिनार करते हुए काश पटेल को एफबीआई का निदेशक नियुक्त किया है। सीनेट में 51-49 के बेहद कम मार्जिन से काश पटेल की नियुक्ति पर मुहर लगी है जिससे पता चलता है कि काश पटेल के नाम पर डेमोक्रेट्स बिल्कुल भी सहमत नहीं थे।

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया

इसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, कानून प्रवर्तन और अमेरिकी न्याय के लिए बहुत अच्छी खबर! हमारे देश के लिए अविश्वसनीय प्रेम और जुनून के धनी व्यक्ति डैन बोंगिनो को अभी-अभी FBI का अगला डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उस व्यक्ति ने बोंगिनो को चुना है जो अब तक का सबसे बेहतरीन डायरेक्टर होगा, काश पटेल। डैन के पास C.U.N.Y. से मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री है, और पेन स्टेट से MBA हैं। वह न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (न्यूयॉर्क के सबसे बेहतरीन!) के सदस्य थे, यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस में एक बेहद सम्मानित स्पेशल एजेंट थे, और अब देश के सबसे सफल पॉडकास्टर्स में से एक हैं और वह नई जिम्मेदारी के लिए इसे छोड़ने को तैयार हैं। हमारे महान नए यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी जनरल, पाम बॉन्डी और डायरेक्टर पटेल के साथ काम करते हुए निष्पक्षता, न्याय, कानून और व्यवस्था को अमेरिका में वापस लाया जाएगा, और वह भी जल्दी ही। बधाई डैन!

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article