दुनिया

California Wildfire: अमेरिका के कैलिफोर्निया में भयानक आग की वजह से बाइडेन का इटली दौरा रद्द

अमेरिका के जंगलों में लगी आग की वजह से बाइडेन ने इटली का दौरा रद्द कर दिया है, अब वह इटली न जाकर लॉस एंजिल्स में भड़की विनाशकारी आग की प्रतिक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

Image

कैलिफोर्निया में आग की वजह से बाइडेन का इटली दौरा कैंसिल

कैलिफोर्निया में भयानक आग लगने के बाद जो बाइडेन ने अपना आखिरी विदेश दौरा रद्द कर दिया है, अब वह इटली न जाकर लॉस एंजिल्स में भड़की विनाशकारी आग की प्रतिक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, बताते हैं कि इस भयानक आग की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी इटली यात्रा रद्द कर दी है।

बता दें कि अमेरिका के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने भयानक रूप धारण कर लिया है, तेज हवाओं ने आग बुझाने के प्रयासों को जटिल बना दिया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इस आगजनी में 5 लोगों की मौत हो गई है और करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों को खाली करने का आदेश दिया गया है।

बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन समेत हस्तियों के मकान जलकर राख

अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास लगी भीषण आग में बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन समेत विभिन्न हस्तियों के मकान जलकर राख हो गए।कैलिफोर्निया के दमकलकर्मी तेज हवाओं के कारण इलाके में दूर-दूर तक फैल रही आग को बुझाने में जुटे हुए हैं, जिसकी वजह से कई मकान तबाह हो गए हैं और सड़कें जाम हो गई हैं। हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। मंगलवार रात लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके कारण संसाधनों पर भारी दबाव पड़ा है।

एक लाख से अधिक लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है

घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा एक लाख से अधिक लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है। आग मंगलवार रात हॉलीवुड बाउल के निकट और हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम से कुछ ही दूरी पर लगी।क्रिस्टल और उनकी पत्नी जेनिस ने बुधवार को एक बयान जारी करके बताया कि पेसिफिक पेलिसेड्स के पास उनका 45 वर्ष पुराना घर बर्बाद हो चुका है। क्रिस्टल ने बयान में कहा, 'जेनिस और मैं 1979 से इस घर में रह रहे थे। हमने अपने बच्चों के बच्चों को यहीं पाला है। हमारे घर का हर कोना खूबसूरत यादों से भरा हुआ था। बेशक हम बहुत दुखी हैं, लेकिन अपने बच्चों और दोस्तों के प्यार के सहारे हम इस दुख से उबर जाएंगे।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article