Today War Update: खाड़ी देशों में पुनर्निर्माण के लिए ईरान से भरपाई का प्लान, अमेरिका ने ईरानी संपत्तियों पर नजरें गड़ाईं...मोहसिन नकवी फिर पहुंचे ईरान ​

इस प्रस्ताव के तहत इन संपत्तियों का इस्तेमाल न सिर्फ भविष्य में होने वाले हमलों की स्थिति में पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए किया जा सकेगा, बल्कि पहले से हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी किया जा सकेगा।

Today War Update: ईरान-अमेरिका के बीच भले की सीजफायर जारी है, लेकिन तनाव चरम पर बना हुआ है। आए दिन दोनों ओर से हमलों की खबरें आ रही हैं। अमेरिकी सेना ने शनिवार तड़के गोरुक में ईरानी तटीय रडार सुविधाओं और होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित केशम द्वीप पर हमले किए। वहीं, ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर मिसाइलें दागकर जवाब दिया। कुवैती अधिकारियों ने कहा कि सात बैलिस्टिक मिसाइलें आबादी वाले इलाकों से गुजरीं, जिससे भौतिक क्षति हुई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। बहरीन ने चेतावनी सायरन सक्रिय कर दिए और निवासियों को आश्रय लेने की सलाह दी। उधर, यूक्रेन-रूस में भी युद्ध छिड़ा हुआ है और यूक्रेन लगातार रूस पर पलटवार कर रहा है। दुनिया भर में क्या है युद्ध का हाल और किन देशों में छिड़ी है जंग, जानते हैं हर अपडेट।

US Iran

ईरान-यूएस के बीच तनाव बढ़ा

ईरान की संपत्तियों पर अमेरिका की नजर

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका खाड़ी देशों के सहयोगी देशों की युद्ध से उबरने की योजना बना रहा है, ताकि युद्धविराम में आई अस्थिरता के बीच ईरान से जब्त की गई धनराशि का इस्तेमाल किया जा सके। मामले से परिचित एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि अमेरिका खाड़ी देशों में ईरानी हमलों से हुए नुकसान से उबरने में सहयोगियों की मदद के लिए ईरानी संपत्तियों को पुनर्निर्देशित करने पर विचार कर रहा है। इस प्रस्ताव के तहत इन संपत्तियों का इस्तेमाल न सिर्फ भविष्य में होने वाले हमलों की स्थिति में पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए किया जा सकेगा, बल्कि पहले से हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी किया जा सकेगा।

End of Feed