Mass Layoffs Plan in US: अमेरिका में संघीय एजेंसियों को कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने के लिए योजनाएं विकसित करनी होंगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा भेजे गए एक परिपत्र में यह कहा गया है।इस परिपत्र में सरकारी कार्यबल को कम करने के प्रशासन की कवायद पर जोर दिया गया है। हजारों परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया है और अब प्रशासन सिविल सेवा अधिकारियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
'व्हाइट हाउस' के प्रबंधन और बजट कार्यालय के निदेशक रसेल वॉट और मानव संसाधन एजेंसी के रूप में काम करने वाले कार्मिक प्रबंधन कार्यालय के कार्यकारी निदेशक चार्ल्स एजेल के परिपत्र में कहा गया है, 'संघीय सरकार अकुशल कर्मचारियों का बोझ ढो रही है। ये कर्मचारी अमेरिकी जनता के लिए परिणाम नहीं दे रहे हैं।'
ये भी पढ़ें- क्या यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देगा अमेरिका? ट्रंप से मुलाकात के ठीक पहले जेलेंस्की ने कह दी ये बड़ी बातें
ट्रंप ने कर्मचारियों की छंटनी का संकेत एक कार्यकारी आदेश में दिया था, जिस पर उन्होंने एलन मस्क के साथ हस्ताक्षर किए थे। 'फेडरल रीयल एस्टेट' का प्रबंधन करने वाले 'सामान्य सेवा प्रशासन' ने सोमवार को कर्मचारियों से कहा कि कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जा रही है। यह परिपत्र ऐसे समय में आया जब ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक करने वाले हैं।
