दुनिया

Afghanistan Snowfall: अफगानिस्तान में भारी 'बर्फबारी', 'बारिश' के चलते 36 लोगों की मौत, 40 घायल

Afghanistan Rain and Snowfall: अफगानिस्तान के तमाम इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का कहर सामने आया है यहां पर 36 लोगों की जान चली गई और कई घायल हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : AP

Afghanistan Rain and Snowfall: अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण 36 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता अब्दुल्ला जान साइक ने कहा कि देश के अधिकतर प्रांतों में कई दिनों तक हुई बारिश से सूखे का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन इससे जानमाल की क्षति हुई है।

प्रांतीय अधिकारियों के प्रारंभिक आंकड़ों से पता चला है कि बर्फबारी और बारिश के कारण देश भर में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर दक्षिण-पश्चिमी फराह प्रांत में हैं।

साइक ने कहा कि खराब मौसम के कारण 240 घर पूरी तरह नष्ट हो गए तथा 61 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए।उन्होंने कहा, 'सर्वेक्षण दल प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से सर्वेक्षण जारी है।'

प्रवक्ता ने कहा, 'बर्फबारी के कारण कुछ प्रांतों में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और लोक निर्माण मंत्रालय के सहयोग से उन्हें फिर से खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article