US News: रीगन हवाई अड्डे पर अमेरिकन एयरलाइंस का विमान हुआ हादसे का शिकार, 18 लोगों की मौत; राहत और बचाव कार्य जारी

American Airlines Plane Crashes : रीगन एयरपोर्ट पर एक बड़ी विमान दुर्घटना हुई है। जानकारी के अनुसार, विचिटा कंसास से आ रहा अमेरिकन एयरलाइंस का विमान 5342 रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। जानकारी के अनुसार, राहत और बचाव कार्य जारी है।

Reagan Airport: वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक यात्री विमान बुधवार को सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया, जिसके बाद निकटवर्ती पोटोमैक नदी में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि 18 लोगों की मौत हुई है, लेकिन हताहतों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है और बचाव दल जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं। अभी यह नहीं बताया गया है कि हादसा किस वजह से हुआ लेकिन हवाई अड्डे पर विमान परिचालन रोक दिया गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हेलीकॉप्टर जीवित लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए घटनास्थल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे हैं। हवाई अड्डे के ठीक उत्तर में जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के पास स्थित एक स्थान से बचाव नौकाओं को पोटोमैक नदी में उतारा गया है।

USA News

रीगन हवाई अड्डे पर अमेरिकन एयरलाइंस का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई इस भयावह दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने हादसे में मारे गए यात्रियों के संदर्भ में कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। इस बीच, अमेरिकी गृह मंत्री ने कहा कि दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए तटरक्षक बल सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है। संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने बताया कि यह टक्कर पूर्वी मानक समयानुसार (ईएसटी) रात लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब कंसास के विचिटा से उड़ान भरने वाला एक क्षेत्रीय विमान हवाई अड्डे के रनवे पर पहुंचते समय एक सैन्य ‘ब्लैकहॉक’ हेलीकॉप्टर से टकरा गया। हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण उड़ान भरी थी।

End of Feed