अमेरिका ने हॉर्मुज में शुरू की घेराबंदी, ट्रंप की चेतावनी- अगर ब्लॉकेड के पास आए तो तुरंत कर दिए जाओगे खत्म

US Iran Strait Of Hormuz Blockade: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने आधिकारिक घोषणा करते हुए ईरान के सभी बंदरगाहों पर 'नेवल ब्लॉकेड' (नौसैनिक घेराबंदी) लागू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश के बाद लागू हुए इस प्रतिबंध के तहत किसी भी देश का जहाज जो ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करेगा या वहां से निकलेगा, उसे अमेरिकी सेना द्वारा रोककर हिरासत में लिया जा सकता है।

US Iran Strait Of Hormuz Blockade: अमेरिका ने ईरानी पोर्ट्स के आसपास नेवल ब्लॉकेड (नौसैनिक घेराबंदी) की शुरुआत कर दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने नौसैनिकों को सूचित किया है कि जो भी जहाज इस ब्लॉकेड का उल्लंघन करेगा, उसे रोका जाएगा और हिरासत में लिया जाएगा।

US Iran Blockade

अमेरिका ने ईरानी पोर्ट्स के आसपास नेवल ब्लॉकेड की शुरुआत कर दी। AI IMAGE

ट्रंप ने ईरान को क्या दी धमकी?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर नाकेबंदी की जानकारी देते हुए कहा, ईरान की मुख्य नौसेना पहले ही पूरी तरह तबाह हो चुकी है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में 'हॉर्मुज ब्लॉकेड' का उल्लंघन करने वाले किसी भी संदिग्ध जहाज के खिलाफ 'क्रूर' (Brutal) कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

End of Feed