दुनिया

वार्ता से पहले लेबनान में बढ़ी जंग! हिजबुल्लाह पर IDF की कार्रवाई से मिडिल ईस्ट में टेंशन; दागे गए तोप के गोले

Israel Lebanon Talks: दक्षिणी लेबनान के रणनीतिक शहर बिंत जुबैल में सोमवार को भीषण संघर्ष हुआ, जहां इजराइली सैनिकों ने इलाके को घेरने की कोशिश की, जबकि हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने उन्हें पीछे धकेलने के लिए रॉकेट से हमला किया।

Image

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ी तकरार

Photo : AP

Israel Lebanon Talks: अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता विफल होने के बाद अब सभी की निगाहें इजरायल और लेबनान के बीच होने वाली वार्ता पर टिकी हुई है। इसके बावजूद, इजरायल दक्षिणी लेबनान पर अपनी ऑपरेशन जारी रखे हुए है। सोमवार को दक्षिणी लेबनान के रणनीतिक शहर बिंत जुबैल में भीषण संघर्ष हुआ, जहां इजराइयली सैनिकों ने इलाके को घेरने की कोशिश की, जबकि हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने उन्हें पीछे धकेलने के लिए रॉकेट से हमला किया और तोप से गोले दागे।

इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच तेज हुईं झड़पें

दोनों देशों को विभाजित करने वाली संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित 'ब्लू लाइन' से करीब 3.2 किलोमीटर दूर स्थित इस पहाड़ी शहर में पिछले एक सप्ताह से झड़पें तेज हो गई हैं। यह घटनाक्रम उस समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हुए हैं।

बिना चेतावनी के हमले कर रहा इजरायल

अमेरिका में मौजूद लेबनान और इजरायल के राजदूत की मंगलवार को वाशिंगटन में आमने-सामने बैठक प्रस्तावित है। इजरायल ने लेबनान में अपने हमले धीमें किए है। इससे पहले बिना चेतावनी के किए गए कई घातक हमलों में बेरूत के व्यस्त रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों को निशाना बनाया गया था, जिनमें 350 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

इजरायल ने जमीनी कार्रवाई की तेज

इसी बीच, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले और जमीनी कार्रवाई तेज कर दी है, जहां वह सीमा से लगभग 32 किलोमीटर दूर लितानी नदी के किनारे इजरायल एक सुरक्षा क्षेत्र बनाने का प्रयास कर रहा है। यह ताजा संघर्ष दो मार्च को हिजबुल्ला द्वारा ईरान के समर्थन में उत्तरी इजरायल पर रॉकेट हमले करने के बाद शुरू हुआ।लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइली हमलों में 252 महिलाएं, 165 बच्चे और 87 चिकित्साकर्मी समेत कम से कम 2,055 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6,588 लोग घायल हुए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article