रूस को मिला अमेरिका का साथ! प्रस्तावित यूक्रेन शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के लिए ट्रंप तैयार

Russia-Ukraine Peace Deal: प्रस्तावित यूक्रेन शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के लिए अमेरिका तैयार है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बार-बार रूस को क्षेत्र सौंपने से इनकार कर दिया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस-यूक्रेन वार्ता अहम स्तर पर है, कोई युद्ध समाप्त करने के प्रयास में समर्थन नहीं कर रहा है।

Russia-Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के हिस्से के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के लिए तैयार है, प्रस्तावित रूपरेखा से परिचित एक अधिकारी का हवाला देते हुए सीएनएन ने ये जानकारी दी है। शांति प्रस्ताव में दोनों देशों के बीच तत्काल युद्ध विराम शामिल है। रूपरेखा को बृहस्पतिवार को पेरिस में यूक्रेनी और यूरोपीय अधिकारियों के साथ साझा किया गया।

Russia-Ukraine Peace Deal

सांकेतिक तस्वीर।

अमेरिकी विदेश मंत्री और रूस विदेश मंत्री के बीच हुई बातचीत

सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस प्रस्ताव के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच फोन पर भी बातचीत हुई। हालांकि, कुछ ऐसे हिस्से हैं जिन्हें अभी भी पूरा किया जाना है और अमेरिका अगले सप्ताह लंदन में यूरोप और यूक्रेन के साथ इस पर काम करने की योजना बना रहा है, सूत्र ने कहा। रूस ने 2014 में सैन्य आक्रमण के बाद क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था- एक ऐसा कदम जिसकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा व्यापक रूप से अवैध के रूप में निंदा की गई थी।

End of Feed