'दुनिया को ब्लैकमेल कर रहा ईरान', सीजफायर तक नहीं हुई डील तो क्या होगा? ट्रंप ने दिया सीधा जवाब

US Iran Strait Of Hormuz Blockade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे, वरना कोई डील नहीं होगी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में अमेरिका की नाकेबंदी से तनाव बढ़ गया है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई और युद्ध की आशंका तेज हो गई है।

US Iran Strait Of Hormuz Blockade: अमेरिका-ईरान के बीच जंग की आहट सुनाई दे रही है। पाकिस्तान में शांति वार्ता विफल हो जाने के बाद अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी शुरू कर दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने नौसैनिकों को सूचित किया है कि जो भी जहाज इस ब्लॉकेड का उल्लंघन करेगा, उसे रोका जाएगा और हिरासत में लिया जाएगा।

US Iran War

ट्रंप ने कहा- ईरान से नहीं होगी कोई डील। US Iran War

“ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान किसी समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो कोई डील नहीं होगी।

End of Feed