US Iran Strait Of Hormuz Blockade: अमेरिका-ईरान के बीच जंग की आहट सुनाई दे रही है। पाकिस्तान में शांति वार्ता विफल हो जाने के बाद अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी शुरू कर दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने नौसैनिकों को सूचित किया है कि जो भी जहाज इस ब्लॉकेड का उल्लंघन करेगा, उसे रोका जाएगा और हिरासत में लिया जाएगा।
“ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान किसी समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो कोई डील नहीं होगी।
अमेरिका हर हाल में अपने हितों की रक्षा करेगा: ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका हर हाल में अपने हितों की रक्षा करेगा,“या तो हम इसे बातचीत के जरिए हासिल करेंगे, या फिर खुद ले लेंगे।” उनके इस बयान से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
साथ ही, ट्रंप ने ईरान पर दुनिया को 'ब्लैकमेल' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “हम किसी देश को दुनिया को धमकाने या दबाव बनाने की इजाजत नहीं देंगे।” ऊर्जा के मोर्चे पर भी उन्होंने दावा किया कि “कई जहाज इस समय अमेरिका की ओर आ रहे हैं, जो दुनिया के सबसे बेहतर तेल को लोड करने वाले हैं।”
ईरान के साथ कोई डील नहीं हुई तो क्या होगा?जब ट्रंप से पूछा गया कि अगर सीजफायर खत्म होने तक ईरान के साथ कोई डील नहीं हुई तो क्या होगा, "मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता, लेकिन यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा, मैं इसे ऐसे ही कहता हू।"
जो भी जहाज इस ब्लॉकेड का उल्लंघन करेगा...
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकेबंदी करते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने नौसैनिकों को सूचित किया है कि जो भी जहाज इस ब्लॉकेड का उल्लंघन करेगा, उसे रोका जाएगा और हिरासत में लिया जाएगा।डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर नाकेबंदी की जानकारी देते हुए कहा, ईरान की मुख्य नौसेना पहले ही पूरी तरह तबाह हो चुकी है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में 'हॉर्मुज ब्लॉकेड' का उल्लंघन करने वाले किसी भी संदिग्ध जहाज के खिलाफ 'क्रूर' (Brutal) कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
