US Iran Crisis: 'होर्मुज तभी खुलेगा जब...', ईरान की दुनिया को दो-टूक; अमेरिका से मांगी ये शर्त

US Iran Crisis: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान ने बड़ा बयान दिया है। ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका धमकियां और सैन्य हमले बंद करता है, तो तेहरान होर्मुज को खुला रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। इसके साथ ही ईरान ने जलडमरूमध्य के बाहर एक प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र बनाने की योजना का भी संकेत दिया है। जहाजों की आवाजाही में गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

US Iran Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। ईरान ने साफ कर दिया है कि इस रणनीतिक जलमार्ग को खोलने का फैसला सीधे तौर पर अमेरिका के सैन्य रवैये से जुड़ा होगा। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहन रेजाई ने कहा है कि अगर अमेरिका ईरान को धमकाना और उस पर हमला करना बंद कर देता है, तो तेहरान होर्मुज को खुला रखने के लिए प्रतिबद्ध होगा।

strait of hormuz (3)

होर्मुज को लेकर ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त। AI IMAGE

रेजाई ने ईरानी सरकारी प्रसारक आईआरआईबी को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान तभी होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने की प्रतिबद्धता जताएगा, जब अमेरिका ईरान के खिलाफ धमकियों और हमलों को रोक दे। यानी तेहरान ने जलमार्ग की स्थिति को सीधे अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से जोड़ दिया है।

End of Feed