US-Iran Conflict: 'ट्रंप के दस्तखत की कोई कीमत नहीं, वो धोखेबाज और दुष्ट', मोजतबा खामेनेई ने अंतरिम समझौता किया निलंबित

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। जॉर्डन में ईरानी हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम समझौते को "बेकार और अविश्वसनीय" बताया और कहा कि ट्रंप के हस्ताक्षर का कोई मूल्य नहीं है।

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो चली है। जॉर्डन में ईरानी हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को ईरान पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना और अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमलों का जवाब देना है।

us iran war (24)

मोजतबा खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला। AI IMAGE

इसी बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों देशों के बीच पिछले महीने हुए अंतरिम समझौते (Interim Deal) को "बेकार और विश्वसनीयता से परे" करार दिया है। ईरान ने इस समझौते के तहत अपनी सभी प्रतिबद्धताओं को निलंबित (Suspend) कर दिया है।

End of Feed