'PM मोदी मेरे पक्के दोस्त, जल्द होगा व्यापार समझौता'; 60 देशों पर भारी टैरिफ लगाने के बाद बदले डोनाल्ड ट्रंप के सुर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए भारत के साथ जल्द व्यापार समझौता होने की उम्मीद जताई है। यह बयान अमेरिका द्वारा जबरन श्रम के आरोप में भारत समेत 60 देशों पर अतिरिक्त सीमा शुल्क लगाने के ठीक बाद आया है।

US India Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के साथ मजबूत होते रिश्तों की वकालत की है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भरोसा जताया कि अमेरिका और भारत जल्द ही एक व्यापार समझौते पर आम सहमति बना लेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और उन्हें अपना 'एक अच्छा दोस्त' करार दिया। हालांकि, अपने चिरपरिचित अंदाज में ट्रंप ने अतीत में भारत की व्यापार नीतियों की आलोचना भी की। ट्रंप ने गुरुवार को कहा, "वर्षों तक भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (US) का फायदा उठाया... उन्होंने हम पर भारी-भरकम टैरिफ लगाए और बदले में कुछ नहीं दिया... लेकिन अब इसका बिल्कुल उल्टा है और हम भारत के साथ काफी मुनाफा कमा रहे हैं।"

Donald Trump PM Narendra Modi good friend US India trade deal

ट्रंप ने जल्द भारत के साथ डील करने की बात कही (फाइल फोटो | AP)

ट्रंप ने आगे दोनों देशों के बीच समझौते की उम्मीद जताते हुए कहा, "हम जल्द ही एक व्यापारिक समझौते तक पहुंच जाएंगे क्योंकि मैं आपके प्रधानमंत्री को बहुत पसंद करता हूं; वह मेरे एक बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच बेहतरीन संबंध हैं। हम दोनों की आपस में बहुत अच्छी बनती है।"

End of Feed